नए साल को लेकर दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में सुरक्षा कड़ी

पूरा विश्व नए साल 2024 के स्वागत की तैयारी में है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी नए साल के स्वागत की तैयारियां की जा रही है ऐसे में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था और शांति भंग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई है।

दिल्ली में पुलिस की ओर से कई जगहों पर नाकेबंदी की गई है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात नौ बजे के बाद एग्जिट गेट को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा पंजाब में भी पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य के साथ लगने वाली दूसरे राज्यों की सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहर है। अलग-अलग शहरों में पुलिस के जवान सड़कों पर गश्त कर रहे है और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रहे है।

वहीं, हरियाणा में भी सुरक्षा के व्यापर प्रबंध किए गए है। गुरुग्राम समेत अन्य जगहों पर पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे है।