जम्मू कश्मीर में भीषण सर्दी का प्रकोप, शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। पूऱी घाटी शीतलहर की चपेट में है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने ये भी बताया कि बारामूला के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने आगे बताया कि, दिसंबर महीने में कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हुई जिसके कारण लंबे समय तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

बता दें कि, कश्मीर इन दिनों 40 दिन की भीषण सर्दी वाली अवधि ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है। इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।