कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट, BJP नेताओं ने पोस्ट पर जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। रनौत को चुनावी मैदान में उतारने पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है लेकिन कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना को लेकर ऐसा पोस्ट डाल दिया, जिससे बवाल खड़ा हो गया।

Lok Sabha Election: BJP ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से उतारा चुनावी मैदान में

भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को सांसद प्रत्याशी बनाया है तो वहीं पीलीभीत से भाजपा नेता वरुण गांधी का पत्ता काटकर पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, कंगना रनौत को मिली टिकट, वरुण गांधी का कटा पत्ता

भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को सांसद प्रत्याशी बनाया है तो वहीं पीलीभीत से भाजपा नेता वरुण गांधी का पत्ता काटकर पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा की नवीनतम सूची में हरियाणा से चार उम्मीदवारों के नाम, सभी 10 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद जिंदल और हरियाणा से निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला रविवार को ही भाजपा में शामिल हुए। जिंदल ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

झारखंड : भाजपा ने पूर्व झामुमो विधायक सीता सोरेन को दुमका सीट से उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने चतरा में मौजूदा सांसद सुनील कुमार सिंह का टिकट काटकर कालीचरण सिंह पर भरोसा जताया है। सुनील कुमार पिछला चुनाव 3.77 लाख मतों के अंतर से जीते थे। पार्टी ने 2009 से धनबाद का नेतृत्व कर रहे मौजूदा सांसद पशुपति नाथ सिंह की जगह बाघमारा से विधायक दुलु महतो को मैदान में उतारा है।

पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति बीजेपी में शामिल हुए, कुरुक्षेत्र से मिल सकता है टिकट

हरियाणा की राजनीति में बड़ा डेवलपमेंट होने जा रहा है। आपको बता दें कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति बीजेपी में शामिल गए हैं। आज रविवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जाकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । चर्चा है कि बीजेपी उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने केंद्र व हरियाणा की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद करता हूं। आज मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

इस अवसर पर तावड़े ने कहा कि जिंदल के भाजपा में शामिल होने से विशेषकर हरियाणा में पार्टी और मजबूत होगी।

जिंदल ने कहा, “आज मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। भाजपा के साथ जुड़कर मैं विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहता हूं।”

भाजपा ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने संबंधी केरल सरकार के कदम की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने के कदम के लिए केरल की वामपंथी सरकार की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि यह महिलाओं और आदिवासी समुदायों के प्रति मार्क्सवादी पार्टी के भेदभाव को दर्शाता है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने हमेशा ‘‘महिला विरोधी’’ रुख अपनाया है और उन्होंने तब भी विरोध किया था जब मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए नामित किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी पार्टी का रुख हमेशा महिला विरोधी रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 तक वामपंथी पार्टी के पोलित ब्यूरो में कोई महिला सदस्य नहीं थी।

केरल सरकार ने एक असामान्य कदम उठाते हुए राज्य विधानसभा से पारित चार विधेयकों को राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा मंजूरी न दिये जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

मुरलीधरन ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह पहली बार नहीं है कि देश में विधेयकों में देरी हो रही है, बल्कि यह पहली बार है कि कोई राष्ट्रपति के खिलाफ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए खड़े देश के लोग राष्ट्रपति मुर्मू को अपमानित करने के इरादे से उठाए गए हर कदम का विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसा समझा जाता है कि राज्य के मुख्य सचिव एवं माकपा के वरिष्ठ नेता टी पी रामकृष्णन ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के खिलाफ मामला दायर किया है।

राज्य सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा बगैर किसी कारण के विधेयकों को मंजूर न करने को असंवैधानिक कदम घोषित करने का न्यायालय से अनुरोध किया है। इन विधेयकों में विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) (नंबर 2) विधेयक, 2021; केरल सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2022; विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक, 2022; और विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) (नंबर 3) विधेयक, 2022 शामिल हैं।प्रादेशिकतिरुवनंतपुरम

राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों के साथ मनाई होली, लद्दाख को ‘वीरता की राजधानी’ बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में सेना के जवानों के साथ होली मनायी और खराब मौसमी परिस्थितियों से जूझते हुए दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए उनकी प्रशंसा की।

सिंह को पहले दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि सियाचिन जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे थे।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों के माथे पर ‘गुलाल’ लगाकर तिलक किया।

रंगोत्सव मनाने के बाद सैनिकों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि लद्दाख साहस और बहादुरी की राष्ट्रीय राजधानी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कि दिल्ली हमारी राष्ट्रीय राजधानी है, मुंबई आर्थिक राजधानी है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी राजधानी है, उसी तरह लद्दाख भारत की साहस और बहादुरी की राजधानी है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘जब हर कोई खराब मौसम के कारण अपने घरों में छिपना चाहता है तो आप अटूट इच्छाशक्ति से अपने दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए डटे रहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश सैनिकों के समर्पण व सेवा के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आप उत्कृष्ट काम कर रहे हैं। आप दुश्मन से लड़ने और अपने सीने पर गोली खाने के लिए तैयार हैं और इस वजह से देश को लोग शांतिपूर्वक होली मना सकते हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप सभी दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हुए हमारे लिए रक्षा करने वाले ईश्वर से कम नहीं हैं।’’

उन्होंने सशस्त्र बलों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी।

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी, आपके बच्चों और माता-पिता की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। जिस उत्साह से आप इस देश के लिए काम कर रहे हैं, हमारी सरकार उसी उत्साह से देश की ताकतों के लिए काम कर रही है।’’

सिंह ने कहा कि जब पांच साल पहले वह रक्षा मंत्री बने थे तो उन्होंने सबसे पहले सियाचिन का दौरा किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, खराब मौसम के कारण सियाचिन जाना संभव नहीं है। इसलिए, मैं वहां तैनात सभी सैनिकों को होली की शुभकामना देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि जवानों के साथ होली खेलना उनके लिए सबसे खुशी के पलों में से एक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में एक परंपरा है कि जब भी कोई पावन अवसर आता है तो अपने देवों की पूजा कर इसकी शुरुआत करते हैं। यहां तक कि जब हम कोई दावत करते हैं तो सबसे पहले भगवान को भोग लगाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली का पहला दीया, होली का पहला रंग, यह सभी हमारे रक्षकों, हमारे सैनिकों के नाम पर होना चाहिए। त्योहार सबसे पहले सियाचिन और करगिल की चोटियों, राजस्थान के रेतीले मैदानों पर और हिंद महासागर में तैनात पनडुब्बी पर सवार नौसैन्य कर्मियों के साथ मनाना चाहिए।’’

हिमाचल प्रदेश: BJP नेता जयराम ठाकुर ने 6 पूर्व कांग्रेस विधायक और 3 निर्दलीय विधायकों का भाजपा में किया स्वागत

शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

पूर्व वायुसेना प्रमुख भदौरिया भाजपा में शामिल

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में भदौरिया की लंबी सेवा की सराहना की और विश्वास जताया कि वह रक्षा बलों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देंगे।