एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरिंग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वीएलडीए (वैटरनरी एंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट) की सभी जायज़ मांगों को पूरा किया जाएगा।
राणा ने यह आश्वासन वैटरनरी एंड लाइव स्टॉक एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात के दौरान दिया। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया, निदेशक डॉ. एलसी रंगा भी उपस्थित थे।
पशुपालन एवं डेयरिंग मंत्री को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल शील सांगवान एवं बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वीएलडीए का पदनाम बदल कर वैटरनरी एंड लाइव स्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर करने की मांग काफ़ी समय से लंबित है जिस पर मंत्री ने इस बारे में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बैठक में डिप्लोमा वेटरनरी कॉउंसिल का गठन करने, वीएलडीए के सातवें वेतन आयोग के अनुसार ग्रेड-पे देकर एसीपी लागू करने तथा आगामी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में सभी वीएलडीए की भागीदारी करवाने जैसी मांगों पर भी चर्चा की गई।
पशुपालन एवं डेयरिंग मंत्री श्याम सिंह राणा ने वैटरनरी एंड लाइव स्टॉक एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों की जांच-पड़ताल करवा कर उचित मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
VLDA की सभी जायज़ मांगों को पूरा किया जाएगा : श्याम सिंह राणा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के लिए स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचा जरूरी – CM मान
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

