दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में रविवार यानी आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल के पास एक विस्फोट की घटना सामने आई। इस धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंच गईं, लेकिन प्रारंभिक जांच में कुछ खास नहीं मिला। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस घटना के दौरान धुएं का बड़ा गुबार भी उठता हुआ देखा गया। हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Delhi: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाका, दीवार और कारें हुईं क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on फिल्लौर में CM भगवंत सिंह मान की हाई लेवल मीटिंग आज, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की होगी समीक्षा
on दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! काले बादल, ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी के बीच भारी बारिश-ओलों का अलर्ट
on हुआ था टाइफाइड का बुखार, थमा दी किडनी खराब होने की रिपोर्ट! ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पर FIR का आदेश
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन

