पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8 लोगों की मौत

पंजाब में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। हालांकि बाढ़ के हालात को देखते हुए सीएम मान समेत उनके कैबिनेट मंत्री खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है।

जालंधर में बाढ़ का संकट, अलर्ट मोड़ पर प्रशासन

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जालंधर में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

फिरोजपुर में सतलुज का बढ़ा जलस्तर, पहाड़ों में बारिश के बाद उफान पर सतलुज

पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के बाद सतलुज का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सतलुज के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फिरोजपुर और उसके आस-पास के इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

CM सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों को तुरंत मदद की घोषणा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जमकर तबाही हुई है। अबतक हुई बारिश और बाढ़ की वजह से हिमाचल सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।

दिल्ली में ‘हाइएस्ट फ्लड लेवल के करीब यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में भरा पानी

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच यमुना का जलस्तर हाइएस्ट फ्लड लेवल तक पहुंच चुका है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद कई खेत जलमग्न हुए है।

CM मनोहर लाल का पानीपत और अंबाला दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आज पानीपत और अंबाला का दौरा करेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक सीएम इन जिलों में बाढ़ से बने हालातों का जायजा लेंगे।

Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने पूरा किया लॉन्च रिहर्सल, पढ़िए कब चांद पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए ‘लॉन्च रिहर्सल’ को पूरा कर लिया है। बता दें इसरो 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा।

बता दें इसरो ने ट्वीट कर बताया कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया है।

बारिश के बाद अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम, दोनों तरफ फंसे वाहन

लगातार हो रही बारिश और जलभराव की वजह से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम की गंभीर स्थिति बनी हुई है। हाईवे पर हुए जलभराव के बाद कई गाड़ियां बंद हो गई है।

दिल्ली में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, यमुना में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। जिस वजह से यमुना किनारे बसे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बन गई है।

पटियाला में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर DC ने लिया हालात का जायजा

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आई बाढ़ के कारण हालत बिगड़ रहे है, जिन्हें काबू करने के लिए मान सरकार जोर-शोर से जुटी हुई है। सीएम भगवंत मान ने सभी मंत्रियों और प्रशासन के अधिकरायों को निर्देश दिए है कि