Chandrayaan-3:ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास,साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। बता दें बुधवार की शाम को Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। ISRO ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।

वहीं मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। बताए भारत का नाम अब दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट हैं। इस सफलता को हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है।

चांद के करीब पहुंचा चंद्रयान-3, 23 अगस्त को कर सकता है चंद्रमा पर Land

इसरो ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान से अलग हो गया है और अब इसके 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है। इसरो ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है।

पहली परीक्षा में पास हुआ Chandrayaan-3, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा…

**TWITTER PIX RELEASED BY @isro** Sriharikota: ISRO's Launch Vehicle Mark-III (LVM3) M4 rocket carrying 'Chandrayaan-3' lifts off from the launch pad at Satish Dhawan Space Centre, in Sriharikota, Friday, July 14, 2023. (PTI Photo) (PTI07_14_2023_000328A)

चंद्रयान-3 अपने सफर पर रवाना हो गया। वहीं चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग के बाद देश का हर नागरिक गर्व महसूस कर रहा है। बीते दिन चंद्रयान-3 को ले जा रहे 642 टन वजनी, 43.5 मीटर ऊंचे रॉकेट LVM3-M4 ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और ये चंद्रयान-3 , 23 अगस्त को वहां लैंड करेगा।

Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने पूरा किया लॉन्च रिहर्सल, पढ़िए कब चांद पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए ‘लॉन्च रिहर्सल’ को पूरा कर लिया है। बता दें इसरो 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा।

बता दें इसरो ने ट्वीट कर बताया कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया है।