चांद अब दूर नहीं: चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की नई तस्वीरें, 23 अगस्त को चंद्रमा पर करेगा लैंड

गौरतलब हो कि चांद पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अभी तक केवल अमरीका सोवियत संघ और चीन के मिशन ही चांद पर सफलतापूर्वक उतर चुके हैं।

चांद के करीब पहुंचा चंद्रयान-3, 23 अगस्त को कर सकता है चंद्रमा पर Land

इसरो ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान से अलग हो गया है और अब इसके 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है। इसरो ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है।