चांद अब दूर नहीं: चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की नई तस्वीरें, 23 अगस्त को चंद्रमा पर करेगा लैंड

भारत का मिशन चांद अब दूर नहीं है। चांद पर लैंड करने में अब महज दो दिन का समय बचा है इससे पहले चंद्रयान-3 ने चांद की नजदीक से ली गई तस्वीर भेजी है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (इसरो) ने जारी किया है। बता दें कि चंद्रयान-3, 23 अगस्त को लगभग शाम 6 बजे पर चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

बता दें कि चंद्रयान-3 द्वारा भेजी गई इन तस्वीरों को लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉडेंस कैमरा के साथ खींचा गया है। यह तस्वीरें चांद की सतह के दक्षिण ध्रुव पर उस जगह की हैं जहां पर चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग होने वाली है।

गौरतलब हो कि चांद पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अभी तक केवल अमरीका सोवियत संघ और चीन के मिशन ही चांद पर सफलतापूर्वक उतर चुके हैं।