Chandrayaan-3:ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास,साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। बता दें बुधवार की शाम को Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। ISRO ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।

वहीं मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। बताए भारत का नाम अब दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट हैं। इस सफलता को हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है।