मुंबई की छह लोकसभा सीट में से तीन पर शिवसेना बनाम शिवसेना

मुंबई की छह लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबलों के लिए तलवारें खिंच गई हैं, जहां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) तीन सीट पर आमने-सामने होंगी।

मुंबई की दो सीट पर चिर प्रतिद्वंद्वियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा जबकि एक सीट पर शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा आमने-सामने होंगी।

मुंबई के छह निर्वाचन क्षेत्रों में मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-पश्चिम शामिल हैं। ये महाराष्ट्र की उन 13 सीट में शामिल हैं, जिन पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा।

मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई उत्तर-पश्चिम में शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) के बीच मुकाबला होगा, जबकि मुंबई उत्तर-पूर्व में भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) आमने-सामने होंगी।

मुंबई दक्षिण में, उद्धव ठाकरे की पार्टी के मौजूदा सांसद अरविंद सावंत का मुकाबला शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की यामिनी जाधव से होगा। जाधव मुंबई के भायखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

मुंबई दक्षिण-मध्य में शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल देसाई का मुकाबला शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के राहुल शेवाले से है। देसाई हाल तक राज्यसभा सदस्य थे, वहीं शेवाले मौजूदा लोकसभा सांसद हैं।

मुंबई उत्तर-पश्चिम में ठाकरे खेमे के अमोल कीर्तिकर का मुकाबला सत्तारूढ़ शिवसेना के रवींद्र वायकर से होगा। वायकर पहले शिवसेना (यूबीटी) में थे और हाल ही में शिंदे खेमे में शामिल हुए हैं। वह फिलहाल मुंबई में जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष और विधायक वर्षा गायकवाड़ मुंबई उत्तर-मध्य में भाजपा के उम्मीदवार प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता पीयूष गोयल मुंबई उत्तर में कांग्रेस के भूषण पाटिल से मुकाबला करेंगे। गायकवाड़ मुंबई में धारावी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं जबकि गोयल राज्यसभा सदस्य हैं।

मुंबई उत्तर-पूर्व में भाजपा के मिहिर कोटेचा का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के संजय दीना पाटिल से होगा। कोटेचा मुंबई के मुलुंड विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, गायकवाड़ ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। गायकवाड़ ने कहा कि ठाकरे ने उन्हें अपना समर्थन देने का वादा किया और कहा कि उन्हें एक सांसद के रूप में दिल्ली भेजा जाएगा।

यह पहली बार होगा कि ठाकरे किसी कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देंगे क्योंकि बांद्रा स्थित उनका आवास मुंबई उत्तर-मध्य निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

कांग्रेस और शिवसेना 2019 तक मुंबई में पारंपरिक रूप से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे थे।

वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश अकोलकर ने कहा, “प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद, दोनों पार्टियों ने सत्ता में आने के अवसरों को लेकर रणनीतिक समझ कायम की है, खासकर मुंबई नगर निकाय में।”

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जो तस्वीर उभर रही है, उसके अनुसार, शिव सेना (यूबीटी) और कांग्रेस कैडर के बीच ज़मीनी स्तर पर अच्छी पकड़ बना ली है।

CM योगी ने कांग्रेस पार्टी को बताया ‘दिशाहीन’ और ‘नेतृत्व विहीन’ दल

मुख्यमंत्री ने देश में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या के लिए कांग्रेस की नीतियों को दोषी ठहराते हुए कहा, “हर व्यक्ति जानता है कि कांग्रेस की नीतियां देश के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद का कारण बनीं।’’

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान भालू के हमले से एसटीएफ जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर जिले की सीमा पर नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान जंगली भालू के हमले में घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर जंगली भालुओं ने हमला कर दिया था। इस हमले में आरक्षक मंगल मंडावी के पैर में… Continue reading छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान भालू के हमले से एसटीएफ जवान घायल

स्कूलों में बम रखे होने की धमकी अफवाह, घबराने की कोई जरूरत नहीं: गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के स्कूलों में बम रखे होने की धमकी को अफवाह बताया और लोगों से कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी कदम उठा रही हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी… Continue reading स्कूलों में बम रखे होने की धमकी अफवाह, घबराने की कोई जरूरत नहीं: गृह मंत्रालय

दिल्ली में 2 और कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा, इस बात से थे नाराज

दिल्ली कांग्रेस इकाई के अंदर खलबली मची हुई है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद अब 2 और कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी के फैसलों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा… Continue reading दिल्ली में 2 और कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा, इस बात से थे नाराज

भाजपा के 400 पार नारे पर संजय सिंह का तीखा प्रहार, बंगाल और दिल्ली की दिलाई याद

आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर ज़ोरदार हमला बोला है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के द्वारा दिए गए 400 पार के नारे पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 400 पार के नारे लगा… Continue reading भाजपा के 400 पार नारे पर संजय सिंह का तीखा प्रहार, बंगाल और दिल्ली की दिलाई याद

भारत के टी20 विश्व कप के लिए जाने वाले खिलाड़ियों का आईपीएल में कुछ ऐसा है प्रदर्शन

भारत की टी20 विश्व कप टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह या सूर्यकुमार यादव का चुना जाना तो तय था। लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन के दम पर जगह बनाई है। भारत के 15 खिलाड़ियों में से 9 ने आस्ट्रेलिया में 2022 में भी टूर्नामेंट खेला था। आईपीएल में अब… Continue reading भारत के टी20 विश्व कप के लिए जाने वाले खिलाड़ियों का आईपीएल में कुछ ऐसा है प्रदर्शन

विश्व कप में अलग खिलाड़ी होंगे हार्दिक पंड्या: सुनील गावस्कर

भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि टी20 विश्व कप से पहले बतौर गेंदबाज हार्दिक पंड्या के फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह भारतीय टीम के लिए खेलते समय अलग ही खिलाड़ी होगा। पंड्या को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बरकरार रखा… Continue reading विश्व कप में अलग खिलाड़ी होंगे हार्दिक पंड्या: सुनील गावस्कर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दी लोगों को बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि दोनों राज्यों के लोग देश के विकास में प्रभावी योगदान देते रहेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि गुजरात दिवस पर सभी देशवासियों और विशेषकर गुजराती भाई-बहनों को मेरी हार्दिक बधाई। गुजरात के कर्मठ,… Continue reading राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दी लोगों को बधाई

प्रचार के लिए भ्रम और ‘डीपफेक’ समेत सभी हथकंडे अपना रही है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसके शासन में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र खत्म कर दिया गया था और अब वह अपने प्रचार के लिए भ्रम, अफवाह, ‘डीपफेक’ और अन्य सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में आरक्षण… Continue reading प्रचार के लिए भ्रम और ‘डीपफेक’ समेत सभी हथकंडे अपना रही है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर