दिल्ली में 2 और कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा, इस बात से थे नाराज

दिल्ली में 2 और कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा, इस बात से थे नाराज

दिल्ली कांग्रेस इकाई के अंदर खलबली मची हुई है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद अब 2 और कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी के फैसलों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को अपमानजनक बताया है। साथ ही उदित राज और कन्हैया कुमार को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर भी आपत्ति जताई है।

गौरतलब है कि 25 मई को दिल्ली के सातों लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इस परिस्थिति में कांग्रेस के अंदरखाने जो बवाल मचा हुआ है और उससे चुनाव में नुकसान होना तय माना जा रहा है।

बता दें, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि, इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं में भारी नाराजगी है।