मोदी लहर है, मोदी लहर रहेगी : नवनीत राणा

महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार नवनीत राणा ने बुधवार को कहा कि देश में मोदी लहर है। नवनीत ने एक रैली में की गयी उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया।

भाजपा उम्मीदवार ने रैली के दौरान कुछ ऐसा कहा था, जिससे प्रतीत हो रहा था कि वह मोदी लहर की मौजूदगी को लेकर सवाल उठा रही हैं।

नवनीत ने कहा, ”मोदी लहर है और मोदी लहर रहेगी। देश की प्रगति के लिए मोदी की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, ”विपक्षी दलों ने मेरे भाषण के वीडियो के साथ काट-छांट करने की कोशिश की और मेरी प्रतिक्रिया के साथ छेड़-छाड़ की।”

शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) ने एक दिन पहले नवनीत के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह सच बोल रही हैं।

नवनीत ने सोमवार को अमरावती में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ”हमें इस चुनाव में ऐसे लड़ना होगा जैसे हम ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ रहे हों। हमें सभी मतदाताओं को दोपहर 12 बजे तक मतदान बूथ पर लाना होगा और उनसे वोट करने के लिए कहना होगा।”

उन्होंने कहा था, ” अगर कोई यह सोचता हो कि मोदी लहर है तो याद रखिये कि 2019 लोकसभा चुनाव में मैं इतने विशाल (सत्तारूढ़ दल) तंत्र के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुई थी।”

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति समेत दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। 

मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, माधुरी दीक्षित-स्वरा भास्कर समेत इन नामों की खूब चर्चा

मायानगरी मुंबई के लोकसभा चुनाव में सिलेब्रेटी रंग भरने की तैयारी में है। यह तैयारी महा विकास आघाडी और महायुति दोनों तरफ से है। बता दें कि राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चा के मुताबिक, अभिनेता गोविंदा को शिंदे सेना और अभिनेत्री स्वरा भास्कर को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतार सकती है। खबर है कि… Continue reading मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, माधुरी दीक्षित-स्वरा भास्कर समेत इन नामों की खूब चर्चा

महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नांदेड़ के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां दो बार भूकंप आया। उन्होंने बताया कि सुबह 6.09 बजे 4.5 तीव्रता का और और सुबह 6.19 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के जांब गांव में था।

नांदेड़ के अर्धापुर, मुदखेड, नायगांव, देगलुर और बिलोली तालुका में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

जिलाधिकारी अभिजीत राऊत ने लोगों से अपील की है कि वे इस स्थिति में घबराएं नहीं।

अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों की टिन की छतों पर (वजन बढ़ाने के लिए)रखे गए पत्थरों को हटाने के लिए भी कहा है।

नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में नवी मुंबई शहर से 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों कि उम्र 24 वर्ष है, जिन्हें शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से… Continue reading नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उद्घाटन के 9 दिनों के बाद ही नव निर्मित अटल सेतु पर पहला सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि कार ओवरटेक कर रही थी तभी उसने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई। पनवेल की रहने वाली 32 वर्षीय जारा साकिर कार चला रही थी।

Atal Setu: PM मोदी आज 21.8 KM लंबे समुद्री ब्रिज ‘अटल सेतु’ का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर है। पीएम नासिक में 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे और उद्घाटन करेंगे। वहीं, करीब 3.30 बजे वे मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे।

मुंबई में कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 से 19 लोग संक्रमित

महाराष्ट्र के मुंबई में कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 से 19 लोग संक्रमित पाए गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग (डब्ल्यूजीएस) विश्लेषण में जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित पाए गए 22 लोगों में 19 लोग मुंबई के हैं।

उन्होंने बताया कि दो नमूने शहर के बाहर के मरीजों के थे और एक ‘डुप्लिकेट’ था।

महानगर पालिका द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ये नमूने पिछले महीने परीक्षण के लिए भेजे गए थे और सोमवार को इनकी रिपोर्ट आई।

इसमें बताया कि शहर में जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित सभी 19 रोगियों में हल्के लक्षण थे और उनमें से दो को अन्य बीमारियां थीं। मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकांश नमूनों का परीक्षण निजी प्रयोगशालाओं में किया गया। एक दिसंबर, 2023 और आठ जनवरी, 2024 के बीच किए गए 8,262 नमूनों के परिक्षणों में से 394 मरीज कोविड से संक्रमित पाए गए।

Mumbai Police ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में 3.70 करोड़ रुपये किए बरामद

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने साइबर हेल्पलाइन (Cyber Helpline) पर दर्ज एक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के कुल 4.56 करोड़ रुपये में से लगभग 3.70 करोड़ रुपये बरामद कर लिए गए है।

मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में 4 दिन तक रोक कर रखा गया विमान पहुंचा भारत

मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में 4 दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के भारत पहुंचा। इस विमान में अधिकतर भारतीय नागरिक सवार थे। अधिकारी ने बताया कि एयरबस ए340 विमान तड़के 4 बजे के आस-पास मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 2:30 बजे वैट्री… Continue reading मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में 4 दिन तक रोक कर रखा गया विमान पहुंचा भारत