किसानों के दिल्ली कूच से पहले सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई किसान संघों ने अपनी उपज के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून की मांग के लिए 13 फरवरी को मार्च का आह्वान किया है, किसान संगठनों का कहना है कि 2021 मेें उनसे सरकार ने वादा किया था कि वे एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाएगी। लेकिन सरकार की तरफ से वादाखिलाफी हुई है।

Haryana News: गाय से माता जैसा प्रेम, गौमाता के स्वर्गवास पर मनाई सत्रहवीं और गांव में किया भंडारा

Haryana के सोनीपत जिले के गांव भठगांव निवासी एक किसान ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। बता दें किसान ने अपने घर पर पाली गई गाय के स्वर्गवास के बाद सत्रहवीं का आयोजन किया है। किसान सूरजभान ने गाय के मरने पर हवन- शांति पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया। बताए गाय 28 साल तक परिवार का हिस्सा रही।

भठगांव के किसान सूरजभान ने बताया कि साल 1995 में वह छह माह की एक बछड़ी (गाय की बच्ची) को पांच रुपये में खरीदकर अपने घर लेकर आए थे।

Ambala News: किसानों के मार्च को लेकर अंबाला के शंभू बॉर्डर में पंजाब-हरियाणा सीमा सील

किसानों के 13 फरवरी को प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ अभियान से पहले हरियाणा के अधिकारियों ने अंबाला के पास शंभू में पंजाब के साथ लगती सीमा को सील कर दिया है। दिल्ली कूच की मुहिम को रोकने के लिए जींद और फतेहाबाद जिलों की सीमाओं पर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

शांति भंग होने की आशंका के चलते हरियाणा सरकार ने सात जिलों- अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 11 से 13 फरवरी तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और एक साथ कई एसएमएस करने की सेवा को निलंबित कर दिया है।

किसानों को राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने से रोकने की हरियाणा के अधिकारियों की कोशिशों के बीच केंद्र ने उन्हें 12 फरवरी को उनकी मांगों पर चर्चा के लिए एक और बैठक आयोजित करने के वास्ते आमंत्रित किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने 13 फरवरी को 200 से अधिक किसान संघों द्वारा ‘दिल्ली चलो’ की घोषणा की थी, ताकि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के वास्ते कानून बनाने सहित कई मांगों को स्वीकार करने को लेकर केंद्र पर दबाव डाला जा सके।

शंभू सीमा पर घग्गर फ्लाईओवर पर सड़क यातायात के लिए बंद है और पुलिस ने सड़क पर सीमेंट के अवरोधक लगा दिए हैं। शंभू सीमा पर कंटीले तार, रेत की बोरियां, कंक्रीट ब्लॉक अवरोधक और अन्य सामान जमा कर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि जींद में, हरियाणा-पंजाब सीमा के पास दो सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है तथा दो और सड़कों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

फतेहाबाद जिले में, पुलिस ने पंजाब के प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए जाखल सड़क पर सीमेंट के अवरोधक और कील वाली पट्टियां भी लगा दी हैं।

किसानों ने दिल्ली कूच का किया एलान, बॉर्डर पर तैनात की गई Paramilitary Force

पंजाब के किसान दिल्ली जाने के लिए सिंघु बॉर्डर, डबवाली, और संगरूर के निकट खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में एंट्री करेंगे जिसको देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटीली तारें बिछाई गई हैं। इससे पहले हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर है। हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

हरियाणा की 107 वर्षीय ‘उड़नपरी दादी’ ने रचा इतिहास, जीते 2 गोल्ड मैडल

कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर दिल में जीत का जज्बा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती और इस बात की जीती-जागती मिसाल है हरियाणा की उड़नपरी दादी। उड़नपरी दादी ऐसे सभी लोगों के लिए मिसाल है, जो खुद को कमजोर समझते हैं। दरअसल, उड़नपरी दादी रामबाई में… Continue reading हरियाणा की 107 वर्षीय ‘उड़नपरी दादी’ ने रचा इतिहास, जीते 2 गोल्ड मैडल

NAAC में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला A++ ग्रेड

हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री. बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त कर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अपने नाम में एक और उपलब्धि को जोड़ लिया है। इसके साथ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के शीर्ष संस्थानों में से एक बन गया है और नैक द्वारा A++ ग्रेड से सम्मानित होने… Continue reading NAAC में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला A++ ग्रेड

चौधरी चरण सिंह और एम एस स्वामीनाथन के संघर्षों को भूल रही है भाजपा – अनुराग ढांडा

केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह समेत तीन महान लोगों को भारत रत्न देने का फैसला किया है. जिसका ऐलान पीएम मोदी ने खुद किया था. वहीं, भारत के इस फैसले का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया है. और साथ ही उन्हें किसानों के साथ न्याय करने की नसीहत भी दी है. हरियाणा AAP… Continue reading चौधरी चरण सिंह और एम एस स्वामीनाथन के संघर्षों को भूल रही है भाजपा – अनुराग ढांडा

HC ने फिर से हरियाणा सरकार की भर्ती पर खड़े किये सवाल – अनुराग ढांडा

ग्रुप सी भर्ती मामला फिर से हाईकोर्ट पहुंचने पर AAP के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने हाई कोर्ट की छूट का गलत फायदा उठाया है. वहीं, बीते कल AAP रोहतक में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन भी किया था. हाई कोर्ट… Continue reading HC ने फिर से हरियाणा सरकार की भर्ती पर खड़े किये सवाल – अनुराग ढांडा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित कीं गेहूं और सरसों की नई किस्में

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एच.ए.यू.) हिसार ने सरसों के बीज की 2 नई किस्में, आरएच-1424 और आरएच-1706 विकसित की हैं। इसके अतिरिक्त, गेहूं की एक नई किस्म, WH-1402 भी विकसित की गई है। जो 2 सिंचाई और मध्यम उर्वरक के साथ अधिक उपज देता… Continue reading हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित कीं गेहूं और सरसों की नई किस्में

मधुप कुमार तिवारी को चंडीगढ़ का नया डीजीपी किया गया नियुक्त

एजीएमटी कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुप कुमार तिवारी को चंडीगढ़ का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। वह भारत सरकार द्वारा स्थानांतरित किए गए 3 आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं। भारत सरकार ने एजीएमयूटी कैडर के 3 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।