कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी सैकड़ों समर्थकों सहित हुए भाजपा में शामिल

कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में पहुंच सैकड़ो साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले प्रवीण चौधरी की भाजपा में एंट्री बेहद लाभदायक साबित होने वाली है। लोकसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र से पार्टी ने नवीन जिंदल को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिसके चुनाव में चौधरी ने बढ़-चढ़कर मदद का आश्वासन दिया। बता दे कि प्रवीण निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर थानेसर सीट से 2019 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और फिलहाल कुछ दिन पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी का त्याग किया था। उनके साथ उनके सैकड़ो समर्थकों ने भी “आप” को अलविदा किया था। जिसकी औपचारिक रूप से उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की थी। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा लाभ होना तय माना जा रहा है।

थानेश्वर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं प्रवीण चौधरी

बता दे कि इस पूरी किलेबन्दी में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी का महत्वपूर्ण रोल रहा है। कई दिनों से बेदी लगातार प्रवीण चौधरी को भाजपा में शामिल करवाने के लिए भूमिका तैयार कर रहे थे। आज मुख्यमंत्री निवास पर कृष्ण बेदी भी साथ में नजर आए। बेदी ने कहा कि हमें आगामी सभी चुनावों में नए साथियों की काफी मदद मिलेगी। उन्होंने प्रवीन चौधरी को बेहद मेहनती, कर्मठ और ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि इनकी क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ है और भाजपा में शामिल होने की उनकी आस्था थी। भाजपा की नीतियों- योजनाओं और सोच से यह काफी प्रभावित थे। उन्होंने प्रवीण चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रवीण चौधरी व उनके साथियों का खुले हृदय से स्वागत किया है। वहीं प्रवीण चौधरी ने भी हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज प्रदेश में लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कपूर ने कहा कि सभी… Continue reading लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

पंचकूला: 13वें यादगार खेल मेला में पहुंचे संजय सिंह, युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

हरियाणा के खेल एवं वन पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय सिंह आज पंचकूला के बरवाला में चल रहे 13th यादगार खेल मेला में पहुंचे। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सजंय सिंह ने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए ज़रूरी है खेल… Continue reading पंचकूला: 13वें यादगार खेल मेला में पहुंचे संजय सिंह, युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों का समय बदला

पंजाब के सरकारी/निजी और संबद्ध स्कूलों में सोमवार से नया शैक्षणिक वर्ष 2024-25 शुरू हो गया है। इसके साथ ही सीनियर सेकेंडरी, हाई मिडिल और प्राइमरी स्कूलों का समय भी बदला जाएगा। सभी स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समय परिवर्तन आदेश 30 सितम्बर 2024… Continue reading पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों का समय बदला

कांग्रेस और आप पर जमकर बरसे सतीश पूनिया, दोनों पार्टीयों को बताया भ्रष्टाचार का पर्यायवाची

भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने जमकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और केजरीवाल प्रलोभन की राजनीति करते हैं। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनाव के समय में जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है, लेकिन जनता इन लोगों की नीयत… Continue reading कांग्रेस और आप पर जमकर बरसे सतीश पूनिया, दोनों पार्टीयों को बताया भ्रष्टाचार का पर्यायवाची

पूर्व सीएम मास्टर हुकम सिंह के दामाद जयकिशन छिल्लर भाजपा में शामिल

चंद्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह के दामाद एवं सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। बादली में हुए एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सांसद अरविंद शर्मा व पार्टी के जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा का दामन… Continue reading पूर्व सीएम मास्टर हुकम सिंह के दामाद जयकिशन छिल्लर भाजपा में शामिल

नूंह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अब तक 30 साइबर ठग किए गिरफ्तार

नूंह पुलिस को साइबर ठगों पर शिकंजा कसने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते साल लॉन्च हुई प्रतिबिंब ऐप साइबर ठगों को दबोचने में कारगर साबित हुई है।

विपक्षी गठबंधन की रैली पर पूर्व CM मनोहर लाल ने दी प्रतिक्रिया

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई विपक्षी गठबंधन की रैली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि उनको आपस में लगता है कि एक दूसरे को सहानुभूति देकर कुछ कर लेंगे पर जनता सब समझ गई है।

यमुनानगर: चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी, रैली में शामिल हुए सीएम CM नायब सैनी

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता लगातार जनता के बीच पहुंच कर वोट मांग रहे हैं। इसी बीच यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में बीजेपी की तरफ से चुनावी रैली का आयोजन किया गया।

भाजपा के पास “आप” उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता का कोई जवाब नहीं: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता कर ईडी सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने राहुल दादू, मंदीप हुड्डा और राकेश हुड्डा को पार्टी का पटका पहनकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उनके साथ डॉ. मनीष यादव, जगबीर हुड्डा,… Continue reading भाजपा के पास “आप” उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता का कोई जवाब नहीं: अनुराग ढांडा