पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों का समय बदला

पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों का समय बदला

पंजाब के सरकारी/निजी और संबद्ध स्कूलों में सोमवार से नया शैक्षणिक वर्ष 2024-25 शुरू हो गया है। इसके साथ ही सीनियर सेकेंडरी, हाई मिडिल और प्राइमरी स्कूलों का समय भी बदला जाएगा। सभी स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समय परिवर्तन आदेश 30 सितम्बर 2024 तक लागू रहेगा।

सितंबर तक रहेगा यही समय 

बताया जा रहा है कि सितंबर तक स्कूल का समय यथावत रहेगा. बता दें कि पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक था, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।

इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी शिक्षा विभाग ने नए सत्र की शुरुआत से स्कूल खुलने के समय में बदलाव कर दिया है. चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सर्दी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया था। 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक समय में बदलाव किया गया है।

एकल पाली वाले स्कूलों में स्टाफ का समय सुबह 7.50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही बच्चे सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेंगे. डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7.15 बजे शुरू होगी और 1.35 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट सुबह 11.10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। बच्चों के लिए पहली पाली का समय 7.15 से 12.45 तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।

अवकाश भी शेड्यूल भी हुआ जारी

विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इस बार 23 मई से 30 जून तक 39 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। 28 और 29 जून को शिक्षकों और कर्मचारियों को उपस्थित रहना होगा। शरद ऋतु अवकाश 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 4 दिन का है। शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 7 जनवरी तक 13 दिन का रहेगा। इसके अलावा 19 अगस्त को राखी और 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा प्रिंसिपल और स्कूल मुखिया अपने स्तर पर 1 दिन की छुट्टी ले सकेंगे।