पंचकूला: 13वें यादगार खेल मेला में पहुंचे संजय सिंह, युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

पंचकूला: 13वें यादगार खेल मेला में पहुंचे संजय सिंह, युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

हरियाणा के खेल एवं वन पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय सिंह आज पंचकूला के बरवाला में चल रहे 13th यादगार खेल मेला में पहुंचे। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सजंय सिंह ने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए ज़रूरी है खेल

संजय सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में ना तो जीतना ज़रूरी होता है और ना ही हारने से ज्यादा फर्क पड़ना चाहिए। जरुरी है कि हम खेल को दिल से खेलें और इसका आंनद लें। एक व्यक्ति की ज़िंदगी में खेल काफी ज़रूरी होता है। खेल इंसान के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए जितना ज़रूरी हैं उतना ही मनोरंजन का एक अच्छा तरीका भी है.

खेल से जी सकते हैं स्वस्थ जीवन

उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों के विकास में भी काफी मदत मिलती है। खेलने से शरीर में फुर्ती बनी रहती हैं साथ ही खेल से हम स्वस्थ जीवन भी जी सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भाऊ वीरेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद पंचकूला एवं संदीप सिंह कनकेश्वर एवं अन्य साथी मौजूद रहे.