उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को स्वीकृति दे दी है। बताए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दिल्ली सरकार को भी दे दी है। अब दिल्ली के बजट के पेश होने का रास्ता भी साफ हो गया है। इससे पहले बीते दिन CM केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार दिल्ली का बजट रोकने का प्रयास कर रही है।