Delhi Government Budget: दिल्ली सरकार के बजट को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, बीते दिन केजरीवाल ने बजट रोकने का लगाया था आरोप

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को स्वीकृति दे दी है। बताए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दिल्ली सरकार को भी दे दी है। अब दिल्ली के बजट के पेश होने का रास्ता भी साफ हो गया है। इससे पहले बीते दिन CM केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार दिल्ली का बजट रोकने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक संभावना जताई जा रही है कि बजट 22 या 23 मार्च को पेश किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा के मौजूदा सत्र का कार्यकाल 23 मार्च तक है।