आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार दोपहर गुरुग्राम स्थित भोंडसी जिला जेल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात दोपहर 2 बजे तय थी और तय समय के अनुसार दोनों नेता जेल परिसर पहुंचे। उनकी विजिट को देखते हुए जेल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं संजीव अरोड़ा
पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी GST लेनदेन मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर करीब 100 करोड़ रुपये के फर्जी GST नेटवर्क और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप लगे हैं। ED ने छापेमारी के बाद उन्हें हिरासत में लिया था। बाद में गुरुग्राम की अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें भोंडसी जिला जेल में रखा गया है।
#WATCH | Haryana: AAP national convener Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann arrive at Bhondsi District Jail in Gurugram to meet jailed Punjab Minister Sanjeev Arora. pic.twitter.com/O9nhM1s9A6
— ANI (@ANI) May 23, 2026
(खबर अपडेट की जा रही है…)
Read More

