Union Budget 2026 : ‘सपनों को साकार करेगा ये बजट…’, PM मोदी ने की बजट की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट अपार अवसरों का हाईवे है जो विकसित भारत की नींव को और मज़बूत करेगा। उनके अनुसार, यह बजट सरकार के विज़न को हकीकत में बदलेगा।

Feb 1, 2026 - 15:09
Feb 1, 2026 - 15:09
 11
Union Budget 2026 : ‘सपनों को साकार करेगा ये बजट…’, PM मोदी ने की बजट की तारीफ

रविवार को संसद में पेश किए गए आम बजट 2026 की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “देश के भविष्य की नींव रखने वाला बजट” बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भारत को और अधिक सशक्त बनाएगा और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि बजट में महंगाई को काबू में रखने पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट से विकसित होते भारत को नई गति और नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बजट में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम और दूरदर्शी फैसले लिए गए हैं, जो आने वाले वर्षों में विकास की रफ्तार को और तेज करेंगे। पीएम मोदी ने बताया कि इस बजट में बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर, मिशन शक्ति और एमएसएमई जैसे अहम क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ भविष्य के सपने नहीं दिखाता, बल्कि आज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन सपनों को साकार करने का रास्ता भी तैयार करता है।

140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदों का आईना है बजट

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। इससे देश में चल रहे सुधारों को नई रफ्तार मिलेगी और भारत विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य की ओर और तेजी से बढ़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने लगातार नौवीं बार बजट पेश कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

पीएम मोदी ने कहा, “यह बजट अवसरों का एक विस्तृत मार्ग है, जो भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। इसके जरिए सुधारों को नई ऊर्जा मिलेगी और देश की आर्थिक दिशा को और मजबूती मिलेगी।”

‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को मिल रहा विस्तार

बजट पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें राजकोषीय घाटे को कम करने और महंगाई को नियंत्रण में रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में हुए बड़े व्यापार समझौतों का सीधा फायदा देश के छोटे और मझोले उद्योगों को मिलेगा।

PM मोदी ने बायोफार्मा और सेमीकंडक्टर पर किया फोकस

पीएम ने कहा कि बायोफार्मा और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों पर खास फोकस किया गया है। इसके साथ ही टेक्सटाइल सेक्टर में नई योजनाओं के जरिए हाई-टेक टूल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘लोकल से ग्लोबल’ के विजन पर तेजी से काम हो रहा है और देश को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाने के लिए बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। फ्रेट कॉरिडोर और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, जिससे आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी और विकास की गति और तेज होगी।

यह भी पढ़ें : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम, AI टूल ‘भारत-VI...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow