Punjab : 12 पन्नों का सुसाइड नोट...खुद को मारी गोली, रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल ने क्यों की खुदकुशी की कोशिश ?

पंजाब के पटियाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल ने आत्महत्या की कोशिश की है।

Dec 22, 2025 - 17:47
 15
Punjab : 12 पन्नों का सुसाइड नोट...खुद को मारी गोली, रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल ने क्यों की खुदकुशी की कोशिश ?
Retired IG Amar Singh Chahal

पंजाब पुलिस के रिटायर्ड IG को लेकर आई खबर ने इस वक्त हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पटियाला से एक चौंकाने वाली खबर का खुलासा हुआ है। जिसमें पुलिस के रिटायर्ड IG ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद की छाती में गोली मार दी। ये सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तो मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। 

IG अमर सिंह ने क्यों की आत्महत्या की कोशिश ? 

पंजाब के पटियाला से एक चौंकाने वाली खबर का खुलासा हुआ है। जिसमें पुलिस के रिटायर्ड IG ने आत्महत्या की कोशिश की है। उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद की छाती में गोली मार ली। जिस वक्त उन्होंने खुद पर ये दर्दनाक हमला किया उस वक्त वे पटियाला स्थित अपने घर पर मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद उन्हें पटियाला के पार्क हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर वहां पहुंची। आईजी के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि इसको सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि घटनास्थल से बरामद हुए उस सुसाइड नोट में कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण हुई आर्थिक हानि का जिक्र किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच शुरु हो चुकी है, और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

पटियाला SSP ने दी जानकारी 

पटियाला के SSP वरुण शर्मा के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गोली चलने की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। अमर सिंह को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक IG अमर सिंह चहल के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। 2015 में फरीदकोट के गोलीकांड में उनका नाम भी सामने आया था। इस मामले को लेकर 2023 में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल समेत कई पुलिस अधिकारियो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी और इन सभी के साथ IG अमर सिंह का नाम भी शामिल था। 

यह भी पढ़ें : सदन में CM योगी ने ली चुटकी, बोले - देश में दो नमूने, एक लखनऊ तो दूसरा...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow