पंजाब राज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, घग्गर नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा हलका लहरा के मकरोड़ साहब में घग्गर नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने और बाढ़ से नुकसान का आकलन किया उन्होंने नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण उपायों का निरीक्षण किया।
और तत्काल राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए इस मौके पर राज्यपाल कटारिया ने कहा कि वह पंजाब के सात जिलों का दौरा कर रहे हैं जिससे बाढ़ से हुए नुकसान का सटीक जायजा लिया जा सके।
वहीं, उन्होंने घग्गर नदी को चौड़ा करने को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बातचीत करने की बात कही।
What's Your Reaction?