YUGM कॉन्क्लेव में शामिल होंगे PM मोदी, दिल्ली के भारत मंडपम में कॉन्क्लेव का आयोजन

YUGM कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में बड़े स्तर पर निजी निवेश को आकर्षित करना। 

Apr 29, 2025 - 09:12
 15
YUGM कॉन्क्लेव में शामिल होंगे PM मोदी, दिल्ली के भारत मंडपम में कॉन्क्लेव का आयोजन
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित युग्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे, इस दौरान वे कॉन्क्लेव में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। YUGM कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में बड़े स्तर पर निजी निवेश को आकर्षित करना। 

नई तकनीकों में अनुसंधान से व्यावसायीकरण की गति को तेज करना, अकादमिक, उद्योग और सरकार के बीच मजबूत साझेदारी बनाना, राष्ट्रीय पहल जैसे ANRF और AICTE नवाचार को बढ़ावा देना हैं, पहली बार आयोजित होने वाला यह कॉन्क्लेव सरकार, शिक्षा जगत, उद्योग और नवाचार जगत के प्रमुख लोगों को एक मंच पर लाएगा।

ये भारत के नवाचार क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगभग 1,400 करोड़ रुपये के एक संयुक्त परियोजना के तहत आयोजित किया जा रहा है... जिसमें वाधवानी फाउंडेशन और सरकारी संस्थाओं का निवेश शामिल है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow