HomeCurrent NewsHaryana : कुरुक्षेत्र पहुंचे PM मोदी, ज्योतिसर में 'पांचजन्य' का किया उद्घाटन

Haryana : कुरुक्षेत्र पहुंचे PM मोदी, ज्योतिसर में ‘पांचजन्य’ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख ‘पंचजन्य’ के सम्मान में नवनिर्मित स्मारक का भव्य उद्घाटन किया। यह स्मारक महाभारत काल की ऐतिहासिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को समर्पित है। समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

कुरुक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरा जिला हाई अलर्ट पर है। 14 IPS अधिकारी, 54 DSP और लगभग 5,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। पुलिस की टीमें कार्यक्रम स्थलों, मार्गों और गीता महोत्सव परिसर की निगरानी कर रही हैं। DGP ओ.पी. सिंह ने सुबह व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निर्देश दिया कि PM की यात्रा के दौरान जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर भर में हाई-रेजोल्यूशन CCTV से निगरानी बढ़ा दी गई है, जबकि ड्रोन और ग्लाइडर के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

ब्रह्मसरोवर में दर्शन-पूजन किए – PM मोदी

प्रधानमंत्री शाम 5:45 बजे ब्रह्मसरोवर में दर्शन-पूजन किए। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के बीच हो रहा है, जिसके कारण कुरुक्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल और अधिक भव्य हो गया है।

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षा हमारे लिए प्रेरणा – PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में संबोधन देते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन न केवल धर्म, करुणा और मानवता का प्रतीक है, बल्कि समाज की बुराइयों से लड़ने का मार्गदर्शन भी देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं न केवल प्रेरणा देती हैं, बल्कि इस समस्या के समाधान का मार्ग भी दिखाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments