दिल्ली सरकार की आज कैबिनेट बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर होगी चर्चा

दिल्ली कैबिनेट की इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी।

Apr 29, 2025 - 09:24
 24
दिल्ली सरकार की आज कैबिनेट बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर होगी चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई हैं, दिल्ली सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती हैं। दिल्ली कैबिनेट की इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो बैठक में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और उसके विस्तार को लेकर दो से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसमें सबसे अहम दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों में पीपीपी मॉडल पर एमआरआई जांच की सुविधा शुरू करना शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow