हरियाणा में बीजेपी का अर्धशतक, 50 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 34 सीटों पर आगे

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में तो कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा था। लेकिन अब बीजेपी सरकार बनाती नजर आ रही है।

Oct 8, 2024 - 11:53
 20
हरियाणा में बीजेपी का अर्धशतक, 50 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 34 सीटों पर आगे
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में तो कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा था। लेकिन अब बीजेपी सरकार बनाती नजर आ रही है। बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, और 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस को केवल 34 सीटों पर बढ़त है। निर्दलीय 4 सीटों पर आगे है तो ईनलो भी 2 सीटों पर आगे चल रही है। 

अगर भाजपा राज्य में तीसरी बार कमल खिलाती है तो उसकी जीत हरियाणा के इतिहास में दर्ज हो जाएगी। आपको बता दें कि राज्य में अभी तक किसी भी पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनाई है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। वहीं इनेलो का दावा है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और वह सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी सबकी नजर रहेगी। किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय विधायकों की भूमिका बढ़ जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow