रानिया विधानसभा सीट पर दादा पर भारी पड़ रहा पौता, शुरूआती रुझान में अर्जुन चौटाला ने रणजीत चौटाला को पिछाड़ा

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होने के बाद आज सुबह यानि 8 अक्टूबर को मतगणना का दौर जार है। रानिया विधानसभा सीट को लेकर सबकी नजर रणजीत चौटाला और अर्जुन चौटाला पर है कि दादा और पोते में से इस बार कौन बाजी मार सकता है।

Oct 8, 2024 - 11:46
 15
रानिया विधानसभा सीट पर दादा पर भारी पड़ रहा पौता, शुरूआती रुझान में अर्जुन चौटाला ने रणजीत चौटाला को पिछाड़ा
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होने के बाद आज सुबह यानि 8 अक्टूबर को मतगणना का दौर जार है। रानिया विधानसभा सीट को लेकर सबकी नजर रणजीत चौटाला और अर्जुन चौटाला पर है कि दादा और पोते में से इस बार कौन बाजी मार सकता है। इंडियन नेशनल लोकदल ने अर्जुन चौटाला को मैदान में हैं और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रणजीत सिंह चौटाला मैदान में हैं।

 शुरूआती रुझान में अर्जुन चौटाला ने अपने दादा रणजीत चौटाला को पिछाड़ा हुआ है। तीसरे चरण में अर्जुन चौटाला 11013 वोटों आगे चल रहे हैं। वहीं, दादा रणजीत सिंह चौटाला को 8120 वोट के साथ पोते से पीछे हो गए हैं। वहीं, चौथे चरण में भी पोता अर्जुन 15358 वोटों से आगे ही चल रहे हैं। इसके बाद अब पांचवें चरण में भी पोता आगे निकल चुका है। यहां पर कांग्रेस की ओर से सर्व मित्र, बीजेपी ने शीशपाल कंबोज को उम्मीदवार बनाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow