तोशाम सीट पर भाई-बहन की चुनावी जंग में श्रुति के पास आती दिख रही चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत

हरियाणा में इस बार कई स्थानों पर एक ही परिवार के सदस्य चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। इनमें तोशाम सीट पर चौधरी बंसीलाल के पौते अनिरुद्ध चौधरी और पौती श्रुति चौधरी के बीच कांटे की टक्कर है।

Oct 8, 2024 - 12:01
 13
तोशाम सीट पर भाई-बहन की चुनावी जंग में श्रुति के पास आती दिख रही चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में इस बार कई स्थानों पर एक ही परिवार के सदस्य चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। इनमें तोशाम सीट पर चौधरी बंसीलाल के पौते अनिरुद्ध चौधरी और पौती श्रुति चौधरी के बीच कांटे की टक्कर है। तोशाम से कांग्रेस की ओर से अनिरुद्ध चौधरी और बीजेपी की ओर से श्रुति चौधरी मैदान में है।

अब तक के रुझानों की बता करें तो तीसरें चरण में  कांग्रेस से अनिरुद्ध चौधरी को 11582 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ श्रुति चौधरी को  15367 वोट प्राप्त हुए हैं। ऐसे में श्रुति चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी से तीसरे चरण में आगे चल रही हैं। चौथे चरण में श्रुति चौधरी को 19430 और अनिरुद्ध चौधरी को 16295 वहीं दूसरी तरफ शशिरंजन परमार को 2132 वोट मिले हैं। चौथे चरण में भी श्रुति चौधरी दोनों प्रत्याशियों से आगे चल रही हैं। पांचवे चरण में श्रुति चौधरी को 23905 अनिरुद्ध चौधरी को 20954 और शशि रंजन परमार को 2381 वोट मिले हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow