हरियाणा में 'हैट्रिक' की ओर बीजेपी, 50 सीटों पर आगे,  जानिए कांग्रेस कहां पर अटकी ?

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। नतीजों की तस्वीर दोपहर तक साफ होने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस एक समय 65 सीटों पर लीड के साथ बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई थी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खुलते ही बीजेपी ने मजबूत वापसी की।

Oct 8, 2024 - 12:04
 14
हरियाणा में 'हैट्रिक' की ओर बीजेपी, 50 सीटों पर आगे,  जानिए कांग्रेस कहां पर अटकी ?
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। नतीजों की तस्वीर दोपहर तक साफ होने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस एक समय 65 सीटों पर लीड के साथ बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई थी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खुलते ही बीजेपी ने मजबूत वापसी की। भाजपा ने हैट्रिक की ओर बढ़ते हुए 50 सीटों पर लीड बना ली है। सोहना, जुलाना, लाडवा, रानियां और उचाना कलां जैसी प्रमुख सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

2024 का चुनाव परिणाम हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर बड़ा असर डालेगा। हालांकि कांग्रेस को 10 साल बाद वापसी की उम्मीद है। हरियाणा के क्षेत्रीय दल जैसे जेजेपी और आईएनएलडी जातिगत समीकरणों का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लाडवा सीट चुनाव लड़ रहे हैं। गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव मैदान में है। उचाना सीट से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ है। हिसार में भाजपा की बागी पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल चुनाव लड़ रही हैं। अंबाला सीट से हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज चुनावी मैदान में है। चुनाव नतीजों में इन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

इनके अलावा कई बड़े नेताओं के करीबी भी चुनाव मैदान में हैं। पलवल में कांग्रेस के करण सिंह दलाल और भाजपा के रजत गौतम में टक्कर है। आदमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भाजपा उममीदवार भव्य बिश्नोई मैदान में हैं। कैथल में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला चुनाव मैदान में हैं।

मतदान प्रतिशत पर एक नज़र

शहरी क्षेत्रों में कम मतदान ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में कुल मतदान में कमी का योगदान दिया, जहां चुनाव आयोग के अनुसार 67.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 5 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इस साल का मतदान 2019 विधानसभा चुनाव के 68.3 प्रतिशत से थोड़ा कम रहा। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 68.93 प्रतिशत था, जो महिलाओं के 66.73 प्रतिशत मतदान प्रतिशत से अधिक रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow