जन आकांक्षाओं को पूरा करने एवं क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीमा त्रिखा

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में फऱीदाबाद के बड़खल विधानसभा में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं।

Jul 29, 2024 - 15:10
 15
जन आकांक्षाओं को पूरा करने एवं क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीमा त्रिखा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में फऱीदाबाद के बड़खल विधानसभा में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने बड़खल विधानसभा के अन्तर्गत एसी नगर एवं राहुल कॉलोनी में मुख्य रास्तों एवं गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय नागरिकों से करवाया।

इस मौके पर मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सभी प्रकार के विकास कार्यों को पूरा करने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुधार कर रही है। प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क, समुचित पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से आमजन को मिलना चाहिए। आमजन की समस्याओं का समाधान भी जल्द हो और उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक कदम उठाएं जा रहे है। सरकार की पहली प्राथमिकता आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि  हमारी सरकार जिस भी काम का शिलान्यास करती है, उसे समय पर पूरा करने के लिए उतनी ही मेहनत भी करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow