रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे रणजीत चौटाला, आमन-सामने होंगे दादा-पोता ?

सिरसा जिले की रानिया विधानसभा से बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब इनेलो नेता अर्जुन चौटाला भी इलाके में सक्रिय हो गए हैं।

Aug 2, 2024 - 15:18
 44
रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे रणजीत चौटाला, आमन-सामने होंगे दादा-पोता ?

बलजीत सिंह, सिरसा : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर से दादा-पोता आमने-सामने नजर आ सकते हैं। दअरसल सिरसा जिले की रानिया विधानसभा से बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब इनेलो नेता अर्जुन चौटाला भी इलाके में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि उन्होंने खुले तौर पर अपनी उम्मीदवारी को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि महाभारत का युद्ध अर्जुन ने जीता था और रानिया हलके में अर्जुन चौटाला जीत हासिल करेंगे।

अब अभय करवाएंगे विकास

अर्जुन चौटाला ने भाजपा को जमकर लताड़ते हुए कहा कि पिछले बीस सालों में कांग्रेस और भाजपा ने कोई विकास नहीं करवाया है। उन्होंने कहा की हरियाणा में विकास केवल ओम प्रकाश चौटाला ने करवाया है और अब अभय चौटाला करवाएंगे।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि मैंने कभी भी किसी हल्के के लिए टिकट की डिमांड नहीं की। पार्टी के आदेश के बाद ही चुनाव लड़ता हूँ। इस बार भी अगर पार्टी के कार्यकर्त्ता आदेश देंगे तो जरूर लडूगा चुनाव। गौरतलब है कि अर्जुन चौटाला से पहले उनके पिता अभय चौटाला ऐलनाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

अर्जुन चौटाला ने भाजपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा बोले कांग्रेस के 10 साल और  बीजेपी के 10 साल में प्रदेश में कहीं पर भी विकास नहीं हुआ। हरियाणा प्रदेश का विकास सिर्फ इनेलो सरकार में ही हुआ था। सिरसा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा बोले दो बार राष्ट्रपति मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर चुके है इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन नहीं हुआ। चौटाला ने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करना, किसानों की MSP पर फसल की बिक्री सहित अनेक मुद्दों को लेकर लड़ेंगे चुनाव।

घमंडल होगा चकनाचूर

हलोपा और भाजपा के गठबंधन की चर्चाओं पर अर्जुन चौटाला का तंज कसते हुए कहा कि इस गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा सरकार में घमंड देखने को मिल रहा है। जल्द ही भाजपा का घमंड चकनाचूर होगा।

कांग्रेस बनी बीजेपी की बी टीम

अर्जुन ने कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताया । उन्होंने कहा की  प्रदेश में कांग्रेस का राज अगर कोई रोक रहा है तो वो खुद भूपेंद्र सिंह हुडा ही रोक रहा है। कांग्रेस की फुट कांग्रेस को ले डूबेगी। वही अर्जुन ने कहा कि बसपा के साथ इनेलो का गठबंधन होने से मजबूती मिलेगी। महाभारत में अर्जुन ने युद्ध जीता था और रानियां हल्के में अर्जुन चौटाला जीत हासिल करेंगे। परिवार के सदस्यों को सामने देखकर चुनाव लड़ने की बजाए धर्म को अपनाते हुए चुनाव लड़ेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow