Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभिवानी में हवा हुई जहरीली, सांस लेना हुआ मुश्किल, जिला प्रशासन ने...

भिवानी में हवा हुई जहरीली, सांस लेना हुआ मुश्किल, जिला प्रशासन ने करवाया पानी का छिडक़ाव

हरियाणा में सुबह के समय स्मॉग की चादर देखने को मिल रही है। बढ़ते प्रदूषण के कारण हवा जहरीली हो गई है। ऐसे में भिवानी जिला प्रशासन भिवानी के लोगों को स्मॉग से बचाने के लिए शहर में पानी का छिड़काव कर रहा है।

8 जिलों में प्रदूषण खराब स्थिति में पहुंचा

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार हरियाणा के 8 जिलों में प्रदूषण खराब स्थिति में पहुंच गया है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर दर्ज किया गया है। बढ़ते स्मॉग के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अस्पतालों की OPD में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोनीपत में प्रदेश में सबसे ज्यादा AQI 249 रहा। इसके अलावा भिवानी में AQI 233 रहा। इसके अलावा हिसार, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गहरी चिंता जताई है।

आज कोर्ट परिसर व विभिन्न स्थानों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा

इस संबंध में फायर ब्रिगेड चालक सुरेश कुमार ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शहर में पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत प्रशासन के आदेशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज कोर्ट परिसर में पानी का छिड़काव किया गया, जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर नागरिक कृष्ण सिंह, हनुमान व नरेश ने कहा कि प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है, इससे लोगों को स्मॉग व जहरीली हवा से राहत मिलेगी और वे बीमारियों की चपेट में आने से बचेंगे।

किसानों को किया जा रहा है जागरूक

गौरतलब है कि प्रदेश में प्रदूषित हवा का बड़ा कारण पराली जलाने के मामले माने जाते हैं। अब तक प्रदेश में पराली जलाने की संख्या करीब 600 को पार कर चुकी है। कृषि विभाग के साथ-साथ प्रशासन भी लगातार किसानों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments