Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व गृह मंत्री अनिल विज नामांकन पत्र कल भरेंगे, बोले-विकास के मुद्दे...

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नामांकन पत्र कल भरेंगे, बोले-विकास के मुद्दे पर लड़ने जा रहा हूं चुनाव

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 11 सितंबर को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। विज आज सुबह अंबाला छावनी के निकोलसन रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सबसे पहले गांधी ग्राउंड में एकत्रित होंगे, जिसके बाद वे नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एसडीएम कार्यालय जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा कि अंबाला का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है, हमने जो विकास किया है वह भारत के आजाद होने के बाद किसी भी पार्टी या नेता ने नहीं किया है। विकास कार्यों के लिए हमें पूरा समर्थन मिल रहा है। हमने काम किया है और करेंगे, यही हमारा मुद्दा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments