Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

देश भर में आज भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही देश के अलग अलग राज्यों के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है इससे पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के वृन्दावन मंदिर में मंगला आरती की गई जिसमें की हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्री कृष्ण।’’

बता दें कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments