HomeBreaking Newsइंडोनेशिया में बड़ा हादसा, 243 यात्रियों से भरा जहाज लापता, 6 की...

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, 243 यात्रियों से भरा जहाज लापता, 6 की मौत और 97 सुरक्षित बचाए गए

इंडोनेशिया(Indonesia Ship Indonesia Ship) से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जावा सागर में खराब मौसम के बीच यात्रियों से भरी एक फेरी (जहाज) अचानक लापता हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि राहत और बचाव टीमों ने 97 लोगों की जान बचाने में सफलता हासिल की है। बाकी बचे यात्रियों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा और कब टूटा संपर्क?

यह घटना ‘Virgo Transport 8’ नाम की फेरी के साथ हुई जिसमें कुल 243 लोग सवार थे। यह जहाज शनिवार सुबह सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमासिन के लिए रवाना हुआ था और इसे रविवार दोपहर बंजारमासिन पहुंचना था।

लेकिन रविवार रात करीब 2 बजे इस जहाज का संपर्क अचानक टूट गया। उस वक्त फेरी बंजारमासिन से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण दिशा में थी। ऑपरेटर कंपनी ‘PT Virgo’ को रविवार सुबह करीब 4:10 बजे पहली बार मदद के लिए संदेश मिला जिससे यह साफ हुआ कि खराब मौसम और तूफानी लहरों के कारण जहाज भारी मुसीबत में फंस गया था।

युद्धस्तर पर जारी है तलाश 

हादसे की सूचना मिलते ही इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी, नौसेना और समुद्री पुलिस हरकत में आ गई। यात्रियों की तलाश के लिए पानी के जहाजों के साथ-साथ हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया है। इसके अलावा, जावा सागर में गुजर रहे अन्य जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि किसी भी यात्री के दिखने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

त्रिसक्ति पोर्ट पर एक विशेष ऑपरेशन सेंटर भी बनाया गया है। इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बंदरगाह पर अपनों का इंतजार कर रहे लोग बेहद डरे हुए हैं। बता दें कि 17 हजार से अधिक द्वीपों वाले इंडोनेशिया में फेरी यातायात का एक मुख्य जरिया है लेकिन खराब मौसम कई बार बड़ी आपदाओं का कारण बन जाता है।

यह भी पढ़ें : तबाही का अलार्म! अगर अब नहीं रुकी AI की रफ्तार, तो बेकाबू हो जाएगी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments