टेक दिग्गज एप्पल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘आईफोन डुओ’ का आधिकारिक लॉंच किया। कीनोट इवेंट में टाइटेनियम बॉडी, 7.6-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग फीचर्स से लैस इस डिवाइस की भारत में कीमत लगभग 3 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद इंटरनेट का ध्यान प्रीमियम हार्डवेयर से हटकर सैमसंग और भाषा-सीखने वाले प्रसिद्ध ऐप डुओलिंगो के बीच हुई मज़ाकिया बातचीत पर केंद्रित हो गया।
I'm so sorry, @DuoLingo. They copied us too #Solidarity
— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
सैमसंग ने एप्पल के देर से प्रवेश पर साधा निशाना
आईफोन डुओ के सामने आते ही सैमसंग मोबाइल यूएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज भरे पोस्ट की झड़ी लगा दी। साल 2019 में गैलेक्सी फोल्ड के साथ फोल्डेबल मार्केट में कदम रख चुकी सैमसंग ने एप्पल की इस शुरुआत को नवाचार के बजाय केवल बराबरी करने की कोशिश करार दिया। सैमसंग ने लिखा कि एप्पल उसकी पुरानी तकनीक को दोबारा गर्म करके परोस रहा है और इस लॉन्च की तुलना ‘ग्राउंडहॉग डे’ से कर डाली।
डुओलिंगो की एंट्री और सैमसंग को करारा जवाब
when an ugly stranger calls you twin 😂😭 No Brand 🙅♂️✋ https://t.co/sroMBt1NS8
— Duolingo (@duolingo) September 9, 2026
इस जुबानी जंग में नया मोड़ तब आया जब सैमसंग ने डुओलिंगो का जिक्र करते हुए एप्पल पर उसका नाम कॉपी करने का आरोप लगाया। ‘आईफोन डुओ’ का नाम डुओलिंगो के हरे उल्लू वाले मस्कट ‘डुओ’ से मिलता-जुलता है। डुओलिंगो ने जवाब देते हुए चुटकी ली कि एप्पल ने फोन का नाम उसके नाम पर रखा और उसे मोड़ने योग्य बना दिया। साथ ही डुओलिंगो ने अपने मुफ़्त ऐप फीचर्स की तुलना आईफोन की भारी-भरकम कीमत से की। जब सैमसंग ने डुओलिंगो के प्रति सहानुभूति जताई, तो डुओलिंगो ने सैमसंग को ही “अजीब अजनबी” कहकर चिढ़ाया, जिस पर सैमसंग ने तंज कसते हुए भाषा पर ध्यान देने की हिदायत दी।
Ugly?? Watch your language.
— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
हार्डवेयर फीचर्स पर भारी पड़ी मार्केटिंग राइवलरी
एप्पल की ओर से इवेंट में आईफोन डुओ के मजबूत टाइटेनियम hinges, 7.6 इंच की स्क्रीन और एडवांस्ड फीचर्स का प्रदर्शन किया गया था। इसके बावजूद लॉन्च के बाद ऑनलाइन चर्चा का मुख्य विषय दोनों ब्रांड्स की यह अनोखी राइवलरी बनी रही।
ब्रांड्स की रणनीति का हिस्सा
सैमसंग अक्सर किसी नए सेगमेंट में खुद को अग्रणी साबित करने के लिए एप्पल की देरी का मजाक उड़ाता है। बड़ी टेक लॉन्चिंग्स के दौरान इस तरह की मजाकिया मार्केटिंग अब एक ट्रेंड बन चुकी है, जहां कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स के साथ-साथ ऑनलाइन चर्चा पर भी अपना दबदबा बनाने की होड़ में रहती हैं।
READ MORE: अल्मोड़ा में इमारत का गिरा बड़ा हिस्सा, बाल-बाल बचे शिक्षक

