HomeBreaking Newsकराची में बप्पा की गूंज, मुस्लिम कारीगर ने संवारी बप्पा की भव्य...

कराची में बप्पा की गूंज, मुस्लिम कारीगर ने संवारी बप्पा की भव्य मूरत, Video Viral

पाकिस्तान के कराची से गणपति उत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया(Trending News) पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच अक्सर तनाव और मतभेद की खबरें सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस वीडियो में नजर आया माहौल इससे बिल्कुल अलग है। गणपति उत्सव के दौरान कराची की गलियों में भक्ति और भाईचारे की खूबसूरत छवि देखने को मिल रही है। वीडियो में कराची के पुराने गणेश मंदिर का नजारा दिखाई देता है।

बताया गया है कि मंदिर की देखभाल वहां रहने वाला एक मराठी परिवार करता है। वीडियो का सबसे खास हिस्सा उस समय सामने आता है जब गणेश प्रतिमा तैयार कर रहे कारीगर को दिखाया जाता है। सिर पर टोपी पहने एक मुस्लिम कारीगर स्प्रे मशीन की मदद से गणेश जी की प्रतिमा को रंगता नजर आता है। वह बेहद ध्यान और लगन के साथ मूर्ति को अंतिम रूप देता दिखाई देता है। वीडियो में इसी दृश्य के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे से जुड़ा संदेश भी दिया गया है।

मराठी भजनों से गूंजती दिखीं कराची की गलियां

वीडियो के दूसरे हिस्से में गणपति बप्पा की शोभायात्रा दिखाई देती है। फूलों से सजी गाड़ी पर बप्पा की प्रतिमा रखी गई है और आसपास जश्न का माहौल नजर आ रहा है।

इस दौरान मराठी समुदाय की महिलाएं पारंपरिक हरे रंग की साड़ी, नथ और हरी चूड़ियों में दिखाई देती हैं। महिलाएं माइक के जरिए मराठी भजन गाती हुई नजर आती हैं और पूरा माहौल भक्तिमय दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सराहा

वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसे 34 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट्स में लोग इस दृश्य को इंसानियत, कला और धार्मिक सद्भाव की मिसाल बता रहे हैं।

यह वीडियो इस बात का संदेश देता नजर आता है कि अलग-अलग धर्मों और देशों के बीच भी सहयोग, सम्मान और भाईचारे की भावना कायम रह सकती है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति पुतिन से पहले पहुंची एडवांस टीम, जेवर एयरपोर्ट पर उतरे 3 रूसी विमान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments