HomeBreaking Newsमायावती ने आकाश आनंद को दिखाया बाहर का रास्ता, BSP से बेदखली...

मायावती ने आकाश आनंद को दिखाया बाहर का रास्ता, BSP से बेदखली के बाद ससुर के संन्यास से भी नहीं मिली राहत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में चल रही अंदरूनी उठापटक अब एक बड़े फैसले तक पहुंच गई है। पार्टी सुप्रीमो मायावती(Mayawati) ने आकाश आनंद को BSP से पूरी तरह अलग करने का ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

यह फैसला ऐसे समय आया, जब आकाश आनंद के ससुर और BSP के वरिष्ठ नेता रहे अशोक सिद्धार्थ ने उसी दिन राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। बताया गया कि यह फैसला मायावती की सलाह के बाद लिया गया। इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि शायद आकाश आनंद के लिए पार्टी में वापसी का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, मायावती के अगले बयान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया।

मायावती ने संन्यास के फैसले पर क्या कहा ?

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के राजनीति छोड़ने के फैसले को सही बताया लेकिन साथ ही कहा कि यह कदम काफी पहले उठाया जाना चाहिए था। उनके मुताबिक, अगर ऐसा पहले हो जाता तो पार्टी, बहुजन समाज और बहुजन आंदोलन को कई मुश्किलों से बचाया जा सकता था।

मायावती ने यह भी कहा कि चुनावी तैयारियों के बीच उन्हें पार्टी और आंदोलन के हित में अशोक सिद्धार्थ तथा आकाश आनंद से जुड़े मामलों पर कई बार सख्त फैसले लेने पड़े।

निजी हितों को लेकर मायावती ने उठाए सवाल

मायावती ने अपने बयान में अशोक सिद्धार्थ की नीयत पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें आकाश आनंद BSP और बहुजन आंदोलन के भविष्य की वास्तविक चिंता होती तो वे पहले ही राजनीति से दूरी बना लेते। मायावती ने आकाश आनंद के रवैये का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आकाश ने उनके एक्स अकाउंट की उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं किया जिसमें उनके ससुर के राजनीतिक संन्यास की बात थी। मायावती के मुताबिक, इससे ऐसा संकेत मिलता है कि दोनों का पार्टी और आंदोलन की सफलता से ज्यादा ध्यान निजी एवं पारिवारिक हितों पर रहा।

मायावती ने यह भी याद दिलाया कि BSP ने इन दोनों समेत कई लोगों को राजनीतिक पहचान और ऊंचाई हासिल करने का अवसर दिया है। अब पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट संदेश है कि BSP आगे की राजनीतिक राह आकाश आनंद के बिना तय करेगी।

यह भी पढ़ें : हमारी सरकार पंजाब को देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए लगातार काम…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments