HomeBreaking Newsचंडीगढ़ BJP कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच...

चंडीगढ़ BJP कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय को शुक्रवार को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ई-मेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद का जिक्र करते हुए उन शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है, जहां बंद का पालन नहीं किया जाएगा।

यह ई-मेल भाजपा के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पते पर भेजा गया है। संदेश में ‘21 अगस्त पंजाब बंद’ और ‘31 अगस्त स्कूल बंद’ जैसे शब्द लिखे गए हैं।

बंद नहीं रखने वाले शहरों को धमकी

ई-मेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद रखने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जिन शहरों में बंद नहीं होगा, वहां बम धमाके किए जाएंगे।धमकी मिलने के बाद भाजपा कार्यालय और आसपास के इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ई-मेल की जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ताओं की कोशिश है कि संदेश भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और ई-मेल के स्रोत का पता लगाया जाए। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि धमकी देने वाला किसी संगठन से जुड़ा है या किसी फर्जी पहचान के जरिए यह संदेश भेजा गया है।

Read More

समुद्री लुटेरों ने सोमालिया के पास कार्गो जहाज किया कब्जा, 6 भारतीय समेत 10 क्रू सदस्य थे सवार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments