अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर तेल कंपनियों को कड़ा संदेश दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद उपभोक्ताओं को इसका पूरा फायदा नहीं मिल रहा है। ट्रंप ने कंपनियों से पेट्रोल की कीमतों में तुरंत कमी करने की अपील करते हुए कहा कि आम लोगों को राहत मिलनी चाहिए।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि जब कच्चे तेल की कीमतें नीचे आ रही हैं तब पेट्रोल के दाम ऊंचे बनाए रखना उचित नहीं है। उन्होंने ईंधन विक्रेताओं से जिम्मेदारी के साथ काम करने और उपभोक्ताओं के हित में फैसले लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि यदि कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी जारी रहती है तो संबंधित पक्षों को कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
कैलिफोर्निया के टैक्स पर भी उठाए सवाल
राष्ट्रपति ट्रंप ने कैलिफोर्निया में पेट्रोल पर लगाए जाने वाले करों की भी आलोचना की। उनका कहना था कि अत्यधिक टैक्स के कारण आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ईंधन पर कर नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिले और बाजार में संतुलन बना रहे।
US President Donald Trump posts in Truth Social, "Gasoline Retailers must get their Prices down, IMMEDIATELY! They’re too high considering that Oil is now at $68 a Barrel, and heading south. The Retailers must quickly react to this statement, and do what they know is right — DROP… pic.twitter.com/7AiS1bxW6M
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026

