HomeBreaking Newsयमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई वॉल्वो बस, 4...

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई वॉल्वो बस, 4 लोगों की मौत, 24 घायल

Yamuna Expressway Road  Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सवारियों से भरी एक वॉल्वो बस गिट्टी से भरे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा टूटकर पूरी तरह तबाह हो गया है और वाहन करीब 8 फीट तक पिचक गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। बस में फंसे सभी घायल यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लखनऊ से दिल्ली जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बिहार नंबर की प्राइवेट वॉल्वो बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। वहीं, राजस्थान नंबर का गिट्टी से भरा ट्रेलर एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन में चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और घटनास्थल पर दहशत का माहौल बन गया।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों के पास मिले दस्तावेजों और अन्य सामान के आधार पर उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि उनके परिजनों को जल्द से जल्द सूचना दी जा सके।

कुछ घायलों की हालत नाजुक

हादसे में घायल हुए 24 यात्रियों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। प्रशासन ने घायलों की तुरंत मेडिकल केयर के लिए जरुरी इंतजाम किए हैं।

नींद का झोंका बना वजह?

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह बस चालक को नींद का झोंका आना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Read More:

रेवाड़ी में ‘खेत बचाओ अभियान’ का समापन समारोह आज, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल, CM सैनी करेंगे अध्यक्षता

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments