HomeBreaking NewsCM मान का बड़ा एक्शन! नशा तस्करों पर अब नहीं होगी कोई...

CM मान का बड़ा एक्शन! नशा तस्करों पर अब नहीं होगी कोई ढिलाई, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Review Anti-Drug Campaign in Punjab: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और कामयाब बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक में अभियान हाल-फिलहाल में किस स्तर पर है इसपर बात की गई है और आगे की रणनीति पर तय की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।

बठिंडा से अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा में मौजूद लेक व्यू गेस्ट हाउस से राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों और SSP के साथ वर्चुअल बैठक की है। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों में चल रहे नशा विरोधी अभियान की प्रगति के बारे में जाना है। अधिकारियों से जमीनी स्तर पर हो रही कार्रवाई की जानकारी ली गई और अभियान को और तेज करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों पर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही कानून लागू करने वाली एजेंसियों को पूरी गंभीरता के साथ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया। सरकार का लक्ष्य नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।

युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता

CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी राज्य की सबसे बड़ी ताकत है और उसे नशे की गिरफ्त से बाहर रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जब सरकार, प्रशासन और आम लोग मिलकर प्रयास करेंगे, तभी पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

Read More: 

रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही, 12 लोगों की मौत; जेलेंस्की ने की कड़ी निंदा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments