HomeBreaking Newsपंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने वर्लड बैंक अध्यक्ष को लिखी...

पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने वर्लड बैंक अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, किसानों के लिए की मदद की अपील

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों(Keval Singh Dhillon) ने विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा को एक पत्र लिखकर पंजाब के किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की है। पत्र में उन्होंने हाल ही में किसानों को लेकर की गई टिप्पणियों के संदर्भ में पंजाब के ग्रामीण समाज और कृषि क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों को सामने रखने का प्रयास किया। ढिल्लों ने अपने पत्र में कहा कि पंजाब के किसानों ने दशकों तक देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके अनुसार, खेती से जुड़ी बढ़ती लागत, सीमित आय और रोजगार के वैकल्पिक साधनों की कमी के कारण कई किसान आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ किसान परिवारों द्वारा जमीन बेचने के पीछे कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं बल्कि आर्थिक मजबूरियां जिम्मेदार हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों और कौशल विकास की कमी भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।

विश्व बैंक से किया सहयोग का अनुरोध

पत्र में ढिल्लों ने विश्व बैंक से पंजाब के ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में सहयोग की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई फसलों और आधुनिक कृषि पद्धतियों की ओर बढ़ने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योग, स्वरोजगार योजनाएं और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी जोर दिया गया। उनका मानना है कि इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे और कृषि पर अत्यधिक निर्भरता कम होगी।

पंजाब के भविष्य को लेकर जताया विश्वास

अपने लिखे पत्र के अंत में ढिल्लों ने भरोसा जताया कि सही नीतियों और सहयोग से पंजाब फिर से विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने अजय बंगा को पंजाब के गांवों का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया ताकि वे ग्रामीण इलाकों की वास्तविक परिस्थितियों को करीब से समझ सकें। उनके अनुसार, राज्य की प्रगति में किसानों की भूमिका आगे भी सबसे महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 22 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल स्कोर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments