HomeBreaking NewsCUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 22 छात्रों ने हासिल किया 100...

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 22 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल स्कोर…

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 का परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष देशभर से करीब 15.6 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी।

इस बार परीक्षा में एक छात्र ने अपने चुने गए पांच विषयों में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है। वहीं 22 छात्रों ने तीन-तीन विषयों में पूर्ण परसेंटाइल प्राप्त किया। इसके अलावा 180 उम्मीदवारों ने दो विषयों में और 3,214 छात्रों ने एक विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है।

300 से अधिक विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश

CUET UG स्कोर के आधार पर देशभर के 300 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला मिलेगा। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं।

मई में हुई थी परीक्षा

CUET UG 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई के बीच किया गया था। कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से कुछ अभ्यर्थियों के लिए 6 और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षा भी आयोजित की गई। परीक्षा 37 विषयों के लिए हुई थी जिसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन विषय और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल था।

स्कोरकार्ड में मिलेगी यह जानकारी

जारी किए गए स्कोरकार्ड में अभ्यर्थियों का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, परसेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और पात्रता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद विभिन्न विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर काउंसलिंग और प्रवेश कार्यक्रम जारी करेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि एडमिशन और सीट आवंटन से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा को पद्म श्री तो विजय अमृतराज को मिला पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments