HomeBreaking NewsDMRC का स्मार्ट कदम, लॉन्च हुए RuPay ‘On-The-Go’ NCMC कार्ड, सफर होगा...

DMRC का स्मार्ट कदम, लॉन्च हुए RuPay ‘On-The-Go’ NCMC कार्ड, सफर होगा आसान…

Delhi Metro Rail Corporation(DMRC) ने शहरी परिवहन को और अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। DMRC ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड RuPay ‘On-The-Go’ नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) लॉन्च किए हैं। इन कार्डों के जरिए यात्री देशभर में मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।

इस नई सुविधा की घोषणा दिल्ली मेट्रो मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। समारोह में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ अनुब्रत बिस्वास समेत दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

NCMC कार्ड देगा राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार

नई तकनीक से लैस ये कार्ड डेबिट कार्ड और ट्रांजिट पेमेंट सिस्टम, दोनों की तरह काम करेंगे। यात्री एक ही ओपन-लूप कार्ड का इस्तेमाल करके अलग-अलग शहरों की परिवहन सेवाओं में भुगतान कर सकेंगे। अभी तक डीएमआरसी के अधिकांश कार्ड केवल दिल्ली मेट्रो नेटवर्क तक सीमित थे लेकिन नया NCMC कार्ड इस दायरे को राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित करेगा।

यह पहल केंद्र सरकार के “One Nation, One Card” मिशन के अनुरूप मानी जा रही है जिसका उद्देश्य देशभर में सार्वजनिक परिवहन भुगतान व्यवस्था को एकीकृत और आसान बनाना है। DMRC के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में ये कार्ड सभी मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। यात्री इन्हें DMRC Momentum 2.0 और Airtel Thanks ऐप के जरिए ऑनलाइन रिचार्ज भी कर सकेंगे। इससे स्टेशनों पर लंबी कतारों और बार-बार टॉप-अप की परेशानी काफी कम होने की उम्मीद है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के CEO ने क्या कहा ? 

DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं देना हमेशा संस्था की प्राथमिकता रही है। उनके अनुसार, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ यह साझेदारी यात्रियों को देशभर में निर्बाध और आसान यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

वहीं एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ अनुब्रत बिस्वास ने कहा कि यह सहयोग डिजिटल और सुरक्षित ट्रांजिट भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि नए को-ब्रांडेड कार्ड्स से यात्रियों को विभिन्न परिवहन नेटवर्क में बिना रुकावट यात्रा करने का अनुभव मिलेगा और “One Nation, One Card” अभियान को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CBSE का बड़ा कदम, स्कूल देंगे करियर और एंट्रेंस एग्जाम की पूरी गाइडेंस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments