HomeBreaking Newsकूपर कोनोली की तूफानी पारी पर भारी पड़ी हैदराबाद की बल्लेबाजी, 33 रन...

कूपर कोनोली की तूफानी पारी पर भारी पड़ी हैदराबाद की बल्लेबाजी, 33 रन से जीतकर टॉप पर पहुंची SRH

IPL 2026 SRH vs PBKS: IPL के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बहुत शानदार ढंग से खेलते हुए पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम नंबर लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब दूसरे नंबर पर खिसक गई है। इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को पलट कर रख दिया।

हैदराबाद की रही अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने तेजी से शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के उन्होंने लगाए। उनकी तेज बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बटोरे। हालांकि, अभिषेक जल्दी आउट हो गए, लेकिन ट्रैविस हेड ने तेजी बनाए रखी।

ईशान किशन-क्लासेन ने किया कमाल

हेड ने ईशान किशन के साथ साझेदारी की। ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। किशन ने 55 रन की तेज पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और पंजाब के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।

क्लासेन की खेली तूफानी पारी

हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में कई बड़े शॉट देखने को मिले, जिससे हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब के गेंदबाज पूरे मैच में दबाव में नजर आए और रन रोकने में नाकाम रहे।

पंजाब की बेहद खराब रही शुरुआत

236 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के कारण पंजाब की टीम दबाव में आ गई। मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस और सुयश ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वे बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। दूसरी ओर कूपर कोनोली ने अकेले दम पर मुकाबले को जीवित रखा। उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। हालांकि उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला सका और पंजाब 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी।

नंबर लिस्ट में पीछे हुआ पंजाब

इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम 11 मैचों में 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स 10 मैचों में 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। प्लेऑफ की रेस में यह मुकाबला काफी अहम साबित हो सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने हिस्सा लिया। पंजाब किंग्स की टीम में प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल रहे।

Read More:

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच बवाल, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या, गाड़ी घेरकर हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments