HomeBreaking Newsईरान ने किया अमेरिकी डेलिगेशन के साथ मुलाकात से इंकार, बोले- पाकिस्तान...

ईरान ने किया अमेरिकी डेलिगेशन के साथ मुलाकात से इंकार, बोले- पाकिस्तान को सौंपेंगे अपनी शर्तें

US-Iran Talks: ईरान और अमेरिका में बढ़ रहे तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचे चुके हैं, जहां वे क्षेत्रीय शांति और अमेरिकी दबाव को कम करने के मुद्दे पर पाकिस्तानी नेतृत्व से बातचीत करेंगे। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि इस यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ कोई सीधी वार्ता नहीं होगी।

सीधी बातचीत से ईरान का साफ इनकार

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पष्ट किया कि इस दौरे के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने की कोई बैठक प्रस्तावित नहीं है। उन्होंने बताया कि ईरान अपनी टिप्पणियां और प्रस्ताव पाकिस्तान को सौंपेगा, जो आगे संवाद का माध्यम बनेगा। यह संकेत देता है कि दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत जारी है, लेकिन सीधी कूटनीतिक पहल फिलहाल टाल दी गई है।

पाकिस्तान के नेताओं से मुलाकात करेंगे अराघची

इस्लामाबाद में अपने प्रवास के दौरान अराघची पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति स्थापना और मौजूदा तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी। पाकिस्तान की ‘गुड ऑफिस’ भूमिका इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अमेरिका से वार्ता में कौन होगा शामिल?

दूसरी ओर, अमेरिका ने भी इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर को पाकिस्तान भेजने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस का मानना है कि इस बार बातचीत में कुछ प्रगति हो सकती है। इसके साथ ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के भी पाकिस्तान दौरे की संभावना जताई गई है।

ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान एक प्रस्ताव देने की तैयारी में है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी मांगों को पूरा करना हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उस प्रस्ताव में क्या शामिल होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान की मौजूदा सत्ता के साथ संवाद में है, लेकिन उन्होंने अधिक जानकारी साझा करने से परहेज किया। इस्लामाबाद में बैठकों के बाद अराघची मस्कट और मॉस्को की यात्रा पर जाएंगे। इससे पता चलता है कि ईरान क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर अपने कूटनीतिक विकल्पों को मजबूत कर रहा है और बहुपक्षीय संवाद की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Read More:

बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश, मिनटों में 3 किलो सोना और ₹4 लाख नकद लूटकर फरार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments