गुजरात टाइटन्स के बाएं हाथ के ओपनर साई सुदर्शन ने IPL 2026 का पहला शतक जड़ दिया है। 24 अप्रैल की रात RCB के खिलाफ उनके घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए सुदर्शन ने सिर्फ 57 गेंदों में अपने IPL करियर का तीसरा शतक पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है। सुदर्शन अब 2000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज बन गए हैं।
सुदर्शन ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
अब तक 2000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 2,000 IPL रन बनाने के लिए 48 पारियां खेली थीं, जबकि साई सुदर्शन ने यह शानदार उपलब्धि सिर्फ 47 पारियों में हासिल कर ली। पारी में इससे पहले रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर स्कूप शॉट खेलते हुए साई सुदर्शन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उस छक्के के बाद सुदर्शन ने अगली ही गेंद पर चौका जड़ा। एक गेंद बाद शुभमन गिल ने भी बाउंड्री लगाई। इस तरह रोमारियो ने अपने शुरुआती ओवर में कुल 17 रन दिए।
मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। RCB ने घायल फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को अपनी प्लेइंग XI में शामिल किया। गुजरात टाइटन्स ने जेसन होल्डर और मानव सुथार को प्लेइंग XI में शामिल किया।
READ MORE: बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश, मिनटों में 3 किलो सोना और ₹4 लाख नकद लूटकर फरार

