HomeBreaking Newsराघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP में शामिल होने...

राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP में शामिल होने का किया ऐलान

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के भीतर एक बड़ा विद्रोह खड़ा हो गया है। खबरों के मुताबिक, तीन सांसदों ने जिनमें राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी शामिल हैं पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ये तीनों सांसद एक साथ BJP में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं, इन दोनों ने भी औपचारिक रूप से BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी के सांसद पार्टी से अलग हो रहे है।

राघव चड्डा ने कहा, ‘हम तीनों ने बीजेपी में विलय करने का फैसला लिया है। हम दो तिहाई सांसदों ने बीजेपी में विलय करने का फैसला लिया है।’ संदीप पाठक ने कहा कि, ‘मैं आम आदमी पार्टी को आज छोड़ कर बीजेपी ज्वाइन कर रहा हूं।’ राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद और दो तिहाई से ज्यादा सांसद हैं। AAP के तीन नेताओं जिनमें राघव चड्ढा और संदीप पाठक शामिल हैं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राघव चड्ढा ने कहा, “मैं सही आदमी था, लेकिन गलत पार्टी में था।”

मैं सही आदमी लेकिन मैं गलत पार्टी में था- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा, “मैं सही आदमी हूँ, लेकिन मैं गलत पार्टी में था। इसलिए, मैंने आज से पार्टी से अलग होने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के पास अभी राज्यसभा में 10 सांसद हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हालात ऐसे हो जाएँगे। आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। आम आदमी पार्टी के आठ सांसदों ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की है। हम सभी BJP में शामिल होंगे।”

आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसद BJP में शामिल

राघव चड्ढा ने कहा, “स्वाति मालीवाल हमारे साथ हैं। बाकी 6 सांसदों समेत 7 सांसदों ने पत्र पर साइन कर दिए हैं, हम BJP में विलय करने जा रहे हैं। हमने राज्यसभा सचिवालय को पहले ही औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है।” राघव चड्ढा ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता। मुझे जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका गया। अब मैं अपना रास्ता खुद बना रहा हूँ मेरा एकमात्र उद्देश्य देश के लिए काम करना था। AAP ने मेरी आवाज़ दबा दी, जिससे मेरे पास यह फैसला लेने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा।”

 

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments